गुमला, नवम्बर 11 -- गुमला। झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को डीसी प्रेरणा दीक्षित और एसपी हारिश बिन जमां ने चंदाली स्थित समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा सजाए गए चार रथों के माध्यम से राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियां और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रखंड व पंचायत स्तर तक पहुंचाई जाएगी। रथों में ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति, गीत, नारे और श्लोकों के जरिए 25 वर्षों की स्वर्णिम गाथा प्रदर्शित की गई। इस मौके पर डीडीसी, अपर समाहर्ता, डीपीआरओ, डीडब्लूओ, डीटीओ और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.