गुमला, मार्च 17 -- गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के बीसकट्ठा मैदान के समीप उच्चकों ने प्रभाकर कुशवाहा के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। दीवार फांदकर खिड़की के रास्ते घर के प्रवेश कर चोर ने एक लाख 61हजार रूपये नगद के साथ पायल,मांगटीका,सोने की झुमका उड़ा ले गये। पीड़ित प्रभाकर कुशवाहा ने गुमला थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। और कहा कि रविवार को उनका परिवार बाहर गया हुआ था,रात में जब घर लौटे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। गोदरेज से नगद व जेवरात गायब है। 2024 में भी उच्चकों ने इस घर से करीब तीन लाख रूपये के जेवरात चुरा लिये थे। जिसका अबतक खुलासा नहीं हो सका है। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.