गुमला, अप्रैल 28 -- गुमला, संवाददाता। जिले के आदिवासियों ने रविवार को जिला मुख्यालय के टावर चौक पर रांची के सिरम टोली में सरना स्थल के गेट के समीप फ्लाईओवर के रैम्प उतारे जाने के विरोध में सीएम हेमंत सोरेन पुतला दहन किया। पिछले तीन महीनों से इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे आदिवासी समुदाय ने शनिवार रात पुलिस बल के साथ फ्लाईओवर के रैम्प निर्माण कार्य फिर से शुरू किए जाने के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर अजित टोप्पो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मनमानी कर रहे हैं,जबकि बहा लिंडा ने इसे आदिवासी समाज के अस्तित्व पर हमला बताया। नेल्सन भगत ने कहा कि सरकार के लिए केंद्रीय सरना स्थल को मिटाना आसान है,तो गांव पंचायतों के सरना स्थल को भी मिटाना कोई बड़ी बात नहीं। आदिवासी समुदाय के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.