गुमला, मार्च 17 -- गुमला प्रतिनिधि। डायन-बिसाही के अंधविश्वास में एक और अधेड़ महिला दरिंदो की भेंट चढ़ गयी। घटना टाउन थाना क्षेत्र के सोसो फट्टी बगीचा टोली है। जहां अंधविश्वास के जकड़े दरिंदे ने 50वर्षीय मैनो देवी की धारदार हथियार से हत्या कर शव को खटवा नदी के किनारे बालू में दफन कर दिया। अधेड़ महिला शुक्रवार से लापता थी। बेटे भीम उरांव ने टाउन थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने गंभीरता से मामला की छानबीन शुरू की। जांच के क्रम में चप्पल व तौलिया मिला। इसी के आधार पर पुलिस ने अपने तफ्तीश को आगे बढ़ाया। पुलिस ने करमपाल लकड़ा नामक युवक को गिरफ्त में लिया। और पूछताछ शुरू की। इस दौरान करमपाल ने अपना गुनाह किया और डायन-बिसाही के संदेह में अधेड़ की हत्या की बात स्वीकारी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खटवा नदी के उस स्थल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.