गुमला, फरवरी 14 -- गुमला प्रतिनिधि। गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में बैक्सी लिमिटेड के सहयोग से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया के लिए विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई। कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा दस्तावेज सत्यापन, लिखित व तकनीकी परीक्षा तथा साक्षात्कार के विभिन्न चरण आयोजित किए गए।प्लेसमेंट ड्राइव में ऑटोमोबाइल व मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा के लगभग 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 15 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से शीघ्र ही जॉइनिंग लेटर जारी किए जाएंगे। कंपनी के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों के अनुशासन,तकनीकी ज्ञान और पेशेवर व्यवहार की सराहना की।मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा से 12 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जबकि ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.