गुमला, अप्रैल 22 -- गुमला, संवाददाता। इस साल विश्व पृथ्वी दिवस की थीम है हमारी शक्ति, हमारा ग्रह। यह थीम हमें बताती है कि धरती की सेहत हमारे अपने हाथ में है। लेकिन गुमला जिले की तस्वीर कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही है। एक तरफ जिले में जंगलों को बढ़ाने की कोशिश हो रही है,तो दूसरी ओर भू-जल स्तर घटता जा रहा है। गुमला वैसे तो हरियाली के मामले में राज्य के आगे रहने वाले जिलों में से एक है। यहां करीब 1.35 लाख हेक्टेयर में जंगल फैले हुए हैं। पालकोट वन्य जीव अभ्यारण्य भी यहीं है,जो 183.18 वर्ग किमी में फैला हुआ है। वन विभाग का दावा है कि पिछले दो साल में जिले का वन क्षेत्र 1.26 प्रतिशत बढ़ा है। इसी दौरान पांच लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावे प्रदान नाम की संस्था और वन विभाग ने मिलकर छह प्रखंडों गुमला, घाघरा, रायडीह, पालकोट,बसिया और कामडा...