गुमला, मई 28 -- गुमला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के दुंदुरिया स्थित कचरा डंपिग यार्ड के समीप से पुलिस ने तीन युवकों को हथियार के साथ दबोचा। सर्च के दौरान पुलिस टीम ने प्रदीप लकड़ा,मनीष पन्ना,दोनों दुंदुरिया निवासी व कुरूमगढ़ के केरागानी के रहने वाले सत्यनारायण उरांव ने पास से एक देशी कट्टा व दो कारतूस बरामद किया है। सोमवार की रात टाउन थाने की पुलिस को जानकारी मिली की दुंदुरिया डंपिग यार्ड के समीप संदेहास्पद स्थिति व गतिविधि में अपराधियों की जुटान है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव व टाउन थाना प्रभारी इस्पेक्टर महेंद्र करमाली की अगुवाई में पुलिस टीम मामले की सच्चाई खंगालने मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को संदेहास्पद स्थिति में दबोचा और तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा व गोली बरामद की गयी। इधर मंगलवार एसडीपीओं सुरेश प्रसाद या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.