गुमला, मई 18 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय दुन्दुरिया में शनिवार को रसोई गैस सिलिंडर फटने के कारण आग लगने से दंपति गंभीर रूप से झुलस गया। इस घटना में 48 वर्षीय गौरी उरांव की इलाज के दौरान रांची रिम्स में मौत हो गई,जबकि पति रंथू उरांव (50) का इलाज जारी है। घटना सुबह करीब 9.30 बजे की है और यह तब हुआ जब दंपति चाय बनाने के लिए रसोई में गया था। इसी दौरान गैस लीकेज के कारण जैसे ही माचिस जलाई गई, तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया और आग लग गई। दोनों पति-पत्नी आग की चपेट में आ गए। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के साथ दोनों घायलों को तुरंत गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रांची रिम्स रेफर किया गया। जहां इलाज के क्रम में गौरी उरांव की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्द...