रांची, जनवरी 21 -- रांची, संवाददाता। एक लाख रुपए रिश्वत के मामले में आरोपी गुमला जिले के तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) सुनील शेखर कुजूर और कंप्यूटर ऑपरेटर अनूप किंडो को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दोनों की ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका को एसीबी की विशेष अदालत ने बुधवार को खारिज कर दी। अदालत ने याचिका पर सुनवाई के पश्चात 8 जनवरी को आदेश सुरक्षित रख लिया था। याचिका चार अगस्त को दाखिल की गई थी। अब इस मामले में दोनों के खिलाफ आरोप गठित किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। मामला शिक्षिका कुंती देवी की शिकायत से जुड़ा है। आरोप है कि 12 मई 2023 को गुमला जिले के माघी बालिका उच्च विद्यालय का निरीक्षण तत्कालीन डीईओ सुनील शेखर कुजूर ने किया था। इसके बाद 9 दिसंबर 2023 को सौंपे गए निरीक्षण प्रतिवेदन में शिक्षिका कुंती देवी पर कई गंभीर आरोप लगाते हु...