नई दिल्ली, जनवरी 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार को कहा कि विधानसभा में बोले गए आपत्तिजनक शब्दों के मामले में पंजाब पुलिस की फोरेंसिक जांच गुमराह करने वाली है। उन्होंने कहा कि एक झूठ को सच साबित करने के लिए सैंकड़ो झूठ बोले जा रहे हैं, लेकिन इससे सच्चाई बदलने वाली नहीं है। बिना आईटी विशेषज्ञ, बिना वायस सैंपल के फोरेंसिक जांच की गई है जो कि पूरी तरह से गलत है। सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीतिक झूठ पर आधारित है। सिरसा ने पंजाब पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पुलिस से अपने ही एसपी के ऑडियो की फोरेंसिक जांच नहीं हो पा रही है वही, पुलिस इस मामले में बिना मूल वीडियो के फोरेंसिक रिपोर्ट दे रही है। यह सबसे बड़ा विरोधाभास है। सिरसा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर को सम्मान दिए जाने ...