संभल, अक्टूबर 7 -- ओवर ब्रिज निर्माण व धान की ट्रॉली आने से गुमथल चौराहे पर स्थिति बद से बदतर बनी हुई है । सुबह हुई बारिश से कीचड़ होने के कारण लोगों का वहां से निकलना मुश्किल हो गया । लोग आने -जाने को परेशान रहे । रेलवे फाटक 36 बी पर पिछले एक वर्ष से अधिक समय हो गया ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है । इस समय धान का सीजन है । धान की ट्रॉली मंडी समिति आना शुरू हो गई है । ट्रैक्टर ट्राली आने से करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन सड़क पर लग जाती है। गुमथल चौराहे पर जाम लग जाता है । गांव गुमथल, अकवरपुर चितौरी के अलावा शहर के कई मोहल्ला को जाने वाले लोग परेशान बने रहते हैं। सोमवार की सुबह हुई बारिश से हालात और खराब हो गए । ओवर ब्रिज निर्माण के लिए लाई जा रही मिट्टी के कारण कीचड़ हो गई । जिस कारण पैदल निकलना भी दूभर हो रहा था ।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.