कानपुर, फरवरी 20 -- नगर निगम जोन पांच की प्रवर्तन टीम ने गुमटी बाजार के मुख्य मार्ग और फुटपाथ पर अतिक्रमण की शिकायत पर कार्रवाई की। सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्रवर्तन टीम ने 70 अतिक्रमणकारियों के कब्जे ध्वस्त किए। वहीं बार-बार अतिक्रमण करने वाले 12 को नोटिस दिया। इसके साथ ही नगर निगम राजस्व टीम ने सदभावना चौकी के पीछे गम्मू खां हाता में बैंडबाजा सहित तीन दुकानें हाउस टैक्स बकाया में सीज कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.