आगरा, जनवरी 10 -- शहर के व्यस्ततम सदर बाजार में शुक्रवार शाम गुब्बारे बेचने वाली किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। आरोपी एक मनचला किशोर है। विरोध करने पर उसने किशोरी के साथ मारपीट की। इसके बाद किशोरी अपनी सहेलियों के साथ दोबारा मौके पर पहुंची। किशोरियों ने मनचले की जमकर पिटाई की। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किशोरी रोजाना की तरह शॉपिंग आर्केड के आसपास गुब्बारे बेच रही थी। आरोपी पास की दुकान में कर्मचारी है। वह काफी देर से किशोरी को परेशान कर रहा था। वह अभद्र टिप्पणियां कर रहा था। किशोरी ने इसका विरोध किया। इससे गुस्साए आरोपी ने किशोरी को थप्पड़ मार दिया। वह गाली गलौज करने लगा। किशोरी रोने लगी। उसने अन्य गुब्बारे बेचने वाली सहेलियों को घटना की जानकारी दी। सहेलिय...