प्रयागराज, मई 11 -- साहित्यिक संस्था गुफ्तगू की ओर से 18 मई को होने वाले गुफ्तगू साहित्य सम्मान समारोह-2025 को लेकर रविवार को राजरूपपुर स्थित कार्यालय में बैठक हुई। बताया गया कि समारोह में विशिष्टजनों को सम्मानित करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेता राजेंद्र गुप्त को आमंत्रित किया गया है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. इम्तियाज अहमद गाजी ने बताया कि आयोजन आर्य कन्या इंटर कालेज के परिसर में होगा। विशिष्ट अतिथि राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक कुमार होंगे। अध्यक्षता न्यायमूर्ति शैलेंद्र क्षितिज करेंगे। बैठक में संस्था की कार्यकारिणी भी गठित की गई। डॉ. गाजी को अध्यक्ष व सचिव नरेश कुमार महरानी को मनोनीत किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभा शंकर शर्मा व हकीम रेशादुल इस्लाम और उपाध्यक्ष डॉ. केके मिश्र, मनमोहन सिंह त...