महाराजगंज, फरवरी 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम।मिठौरा क्षेत्र के ग्राम टीकर के भद्र काली माता मंदिर में गुप्त नवरात्रि के पर्व पर नवचंडी पाठ के दौरान श्रृंगार आरती में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। मातारानी से मनोकामना पूरी करने की मिन्नत कीं। गुप्त नवरात्रि पर्व के आयोजन से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है। ग्रामीणो की मान्यता है कि माता रानी अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर हर मनोकामना पूरी करती हैं। पुजारी गामा तिवारी ने बताया कि वर्ष में नवरात्रि चार होती है। यह गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी को शुरु हुआ है, जिसका समापन 18 फरवरी को कन्या पूजन और हवन के साथ होगा। शास्त्रों के अनुसार लंका पर चढ़ाई करने से पहले भगवान राम ने दुर्गा शप्तशती का पाठ किया था। पंडित संतोष पांडेय ने बताया कि गुप्त नवरात्रि में भद्रकाली मंदिर में वैदिक मंत्र...