संभल, फरवरी 20 -- एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) की टीम ने गुरुवार को गुन्नौर तहसील परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कानूनगो और उसके निजी मुंशी को 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों ने एडीएम कोर्ट में चल रहे नक्शा दुरुस्तीकरण के एक मामले में रिपोर्ट लगाने के नाम पर यह रकम मांगी थी। गुन्नौर थाने में दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मुरादाबाद इकाई को जुनावई थाना क्षेत्र के गांव ढंडूमरा निवासी बलवीर ने शिकायत दी थी। बलवीर के मुताबिक, एडीएम कोर्ट संभल में उनका नक्शा दुरुस्तीकरण का एक वाद लंबित है। इस मामले में रिपोर्ट लगाने के नाम पर कादराबाद क्षेत्र के संपत्ति कानूनगो तस्लीम अहमद और उनके निजी मुंशी महेंद्र पाल 14 हजार रुपये की रिश्वत मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.