अलीगढ़, नवम्बर 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ठंड की दस्तक कंपकंपी बढ़ा रही है। गुरुवार की सुबह हल्की ठंडी हवा चली तो लोगों की नींद देर से खुली। सुबह-सुबह शहर के अधिकांश इलाकों में सन्नाटा रहा। आठ बजे के बाद जैसे ही धूप चमकी, लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। गुनगुनी धूप ने सर्द हवाओं के बीच राहत दी तो लोग घरों से निकलकर पार्कों की ओर चल पड़े। शहर के जवाहर पार्क, गांधी पार्क और अन्य उद्यानों में सुबह से ही लोगों की आवाजाही बढ़ गई। बुजुर्गों ने अखबार के साथ धूप सेंकी तो बच्चों ने मैदान में खेलकर मौसम का मजा लिया। शाम ढलते ही ठंड फिर दस्तक देने लगी। हवा में नमी और ठंडक बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में चल रही ठंडी हवाएं अलीगढ़ तक असर दिखा रही हैं। आने वाले दिनों में सुबह और शाम के तापमान में दो से...