बुलंदशहर, फरवरी 8 -- मौसम का उतार-चढ़ाव बरकरार है। सर्द हवाओं के बीच एक बार फिर ठंड का असर बढ़ा है। शुक्रवार को तेज धूप के बीच ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। हालांकि हवाओं धीमी होते ही गर्माहट महसूस की गई। न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। पिछले कुछ दिनों से मौसम बदल हुआ नजर आ रहा है। दिन में खिलने वाली धूप के कारण तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक पहुंचा। हालात यह रहे कि धूप में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था। हालांकि बंद स्थानों पर ठंड का अहसास होता रहा, लेकिन, रातें ठंडी थीं। रात के तापमान में कोई परिवर्तन नहीं था। अब शुक्रवार से फिर से मौसम ने करवट बदली है। दिन में 18 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से सतही हवा चलीं। इससे सर्दी का असर बढ़ गया। लोगों का खुली हवा में खड़ा होना भी मुश्किल हो गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.