खगडि़या, जून 27 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मोरकही थाना क्षेत्र के गुदरिया स्थान के पास गुरुवार को ई रिक्शा के ठोकर से बाइक सवार शिक्षक जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के सन्हौली के रहने वाले शिक्षक चंदन कुमार के रूप में की गई है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि खगड़िया से बेलदौर जा रहे थे, कि इसी दौरान गुदरिया स्थान के पास ई रिक्शा के ठोकर से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गये। जिसमें शिक्षक चंदन कुमार जख्मी हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.