चक्रधरपुर, फरवरी 20 -- नेटवर्क नहीं होने के कारण सोनुवा से संचालित हो रहा प्रखंड कार्यालय, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने में होती है परेशानी सोनुवा, संवाददाता मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत गुदड़ी प्रखंड में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा नहीं होने के कारण वहां के ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर शुक्रवार को स्थानीय विधायक जगत माझी ने झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मामले को उठाते हुए सरकार से गुदड़ी प्रखंड में नेटवर्क की व्यवस्था करने की मांग की है। विधायक ने सदन में कहा कि गुदड़ी प्रखंड कार्यालय का संचालन नेटवर्क नहीं होने के कारण दूसरे प्रखंड सोनुवा से किया जा रहा है। जिससे स्थानीय जनता को प्रखंड में चल रही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाईयों का सामना करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.