चक्रधरपुर, नवम्बर 10 -- सोनुवा।गुदड़ी प्रखंड के सुदूर कमरोड़ा पंचायत के जतरमा गांव में दो दिवसीय विशेष टिकाकरण शिविर का शुभारंभ सोमवार को हुआ। शिविर में गर्भवति महिलाओं व बच्चों का टिकाकरण किया गया। शिविर में आभा कार्ड व अबुआ स्वास्थ्य कार्ड बनाया गया। लेकिन, आयुष्मान कार्ड नहीं बना। जिससे आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए करीब 8 से 10 किमी पैदल चल कर जतरमा गांव पहुंचे काफी संख्या में ग्रामीण निराश होकर बैरंग लौट गये। शिविर में आयुष्मान कार्ड नहीं बनने से पंचायत के मुखिया दाऊद बरजो व ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की। मुखिया ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ग्रामीणों शिविर में पहुंचे हुए थे। लेकिन, कार्ड नहीं बनने से ग्रामीण नाराज है। शिविर दो दिवसीय है। लेकिन, मंगलवार को शिविर आयोजित होगी या नहीं होगी। इस पर कोई कुछ बताने के लिए तैयार नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.