जौनपुर, फरवरी 18 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर गोदाम से मेदपुर बनकट गांव तक बनाई जा रही सड़क में अनियमितता का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा काटा। ग्रामीणों का आरोप हैं कि सड़क का निर्माण गुणवत्ताविहीन कराये जाने से अभी सड़क का निर्माण हो ही रहा है कि पीछे से सड़क की गिट्टी उजड़ रही है। नीचे बिछाया गया पत्थर भी दिखाई दे रहा है। जिसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और ग्रामीणों ने नहर के सामने ट्यूबेल के पास सड़क पर रोशन व साहबलाल के नेतृत्व में गांव सहित आसपास के लोग एकत्रित हो गए और मीरपुर गोदाम से मेदपुर बनकट गांव तक बन रही सड़क मार्ग में अनियमितता का आरोप लगाकर विरोध जताया। मानक विहीन सड़क बनाए जाने के विरोध में नरसिंह बहादुर, प्रतीक सिंह, राजन मौर्या, गौरव सिंह, शिवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.