उरई, जनवरी 19 -- कोंच। नगर पालिका क्षेत्र में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को अनदेखी पर पालिका प्रशासन हरकत में आया है। अधिशाषी अधिकारी ने ठेकेदारों और अवर अभियंताओं की क्लास लगाई और साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानकों से समझौता करने पर कार्रवाई तय मानी जाएगी। नगरपालिका परिषद के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में ई मोनिका उमराव ने ठेकेदारों को कड़े लहजे में निर्देश दिए कि नगर में हो रहे सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी सामने आने पर जिम्मेदारों को नहीं बख्शा जाएगा। इस दौरान अवर अभियंताओं को भी कठघरे में खड़ा करते हुए दो टूक कहा गया कि वे अपनी निगरानी और पर्यवेक्षण में काम कराएं, केवल फाइलों तक सीमित न रहें। दरअसल गांधीनगर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.