अल्मोड़ा, मई 18 -- राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई द्वाराहाट की ओर से शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी व द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। अधिवेशन में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार व नवीन कौशल पर जोर दिया। साथ ही संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। अटल उत्कृष्ट राइंका द्वाराहाट में हुए अधिवेशन में शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे बदलाव व शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। यहां हुए चुनाव में ब्लॉक इकाई के लिए बिशन सिंह अधिकारी को अध्यक्ष, दिवाकर जोशी को उपाध्यक्ष, सोनिका नेगी को महिला उपाध्यक्ष, विनोद कुमार पपनै को मंत्री, जयपाल सिंह अधिकारी व भावना पंत को संयुक्त मंत्री व माया मेहरा को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई। यहां ब्लॉक प्रमुख प्रशासक दीपक किरौला, प्रशासनिक अधिकारी पीसी गैरोला, राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.