टिहरी, मार्च 18 -- कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों को प्राथमिकता से विभाग अंजाम दें। सभी कार्य गाइडलाइन और मानकों के अनुसार ही पूरे किए जाएं। बैठक में डीएम ने जल संरक्षण अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर जल स्रोतों के कार्यों को तेजी से गुणवत्ता पूर्वक करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकरियों को दिए। कहा कि काम पूरे होने के बाद किसी भी प्रकार की शिकायतें योजना को लेकर नहीं आनी चाहिए। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत डीएम ने विभिन्न पम्पिंग एवं ग्रेवटी पेयजल योजनाओं और एफएचटीसी आदि कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने हर घर जल योजना में सर्टिफिकेशन को 68 प्रतिशत से बढ़ा कर शत प्रतिशत बढ़ाने को निर्देश दिये। डीपीआरओ को सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.