बक्सर, जुलाई 28 -- युवा के लिए ----- उल्लास एमवी कॉलेज के नए प्राचार्य प्रो. कृष्णाकांत सिंह ने संभाला पदभार शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था फोटो संख्या-33, कैप्सन- एमवी कॉलेज के नये प्राचार्य प्रो. कृष्णाकांत सिंह। बक्सर, निज संवाददाता। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के अधीनस्थ महाविद्यालय एमवी कॉलेज में लंबे अंतराल के बाद प्राचार्य की नियुक्ति कर दी गई है। विवि प्रशासन के आदेशानुसार प्रो. कृष्णाकांत सिंह को कॉलेज प्राचार्य नियुक्त किया गया है। श्रीसिंह अंग्रेज़ी विषय के प्रख्यात विद्वान और अनुशासित शिक्षाविद् हैं। वे शैक्षणिक कौशल, विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए भी चर्चित हैं। प्राचार्य की नियुक्ति पर कॉलेज में उत्साह का माहौल रहा। सभी शिक्षक व कर्मचारी संघ ने उनका खूब स्वागत...