मऊ, अगस्त 19 -- मऊ। रानीपुर अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय बड़ागांव का जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान 226 के सापेक्ष 170 बच्चे उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। अध्यापकों को बच्चों की उपस्थिति विद्यालय में शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए। अध्यापकों को समय से विद्यालय में उपस्थित होने के साथ ही पठन-पाठन के कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने चल रही कक्षाओं में जाकर बच्चों से संचारी रोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही पठन-पाठन ठीक ढंग से हो रहा है या नहीं, इसके बारे में पूछताछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.