मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पुराने और नए आपराधिक मामलों में गुणवत्तापूर्ण जांच के लिए सीआईडी के एडीजी ने कई बिंदुओं पर निर्देश जारी किया है। सभी बिंदुओं पर कार्रवाई के लिए मंगलवार को एसएसपी सुशील कुमार ने जिले के सभी डीएसपी और इंस्पेक्टर को तलब किया। करीब दो घंटे तक एसएसपी ने सभी अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। कांडों के वैज्ञानिक जांच पर जोर देने का निर्देश है। छापेमारी के समय वीडियोग्राफी और जब्त होने वाले गैर कानूनी वस्तुओं की जब्ती का वीडियो साक्ष्य एकत्रित करने के लिए कहा गया है। मादक पदार्थ की जब्ती के समय मजिस्ट्रेट की मौजूदगी अनिवार्य है। सबसे अधिक जोर समय पर अनुसंधान पूर्ण करने पर देने के लिए कहा गया है। समय अवधि में कांडों की जांच पूर्ण करने और उसके अनुसार चार्जशीट और अंतिम प्रपत्र जारी करने के लिए कहा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.