प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- कुंडा, संवाददाता। एक ही समस्या के समाधान के लिए फरियादियों को बार-बार अधिकारियों का चक्कर न लगाना पड़े। इसके लिए समाधान दिवस में आए शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। यह बातें कुंडा तहसील सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण करते हुए सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने कही। शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम के पहुंचने की खबर से सुबह से ही फरियादी पहुंचे तो इस बार व्यवस्था में परिवर्तन दिखा। पहले एक ही काउंटर पर सभी विभागों की शिकायतों का पंजीकरण किया जाता था, इस बार सभी विभागों के अलग काउंटर पंजीकरण को लगाए गए जिससे फरियादियों की सहूलियत मिली। फरियादियों के बैठने के लिए सभागार के बाहर कुर्सियां भी रखवाई गई थी। सीडीओ ने शिकायते सुनना शुर...