सिद्धार्थ, सितम्बर 21 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। समाधान दिवस एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्रवाई किया जाए। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लंबित नही होना चाहिए।यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लंबित पाया जाएगा तो संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई होगी। ये चेतावनी जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने दी। वह शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनवाई के दौरान उपस्थित अफसरों को संबोधित कर रहे थे। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने निर्देश दिया कि भूमि से संबधित विवाद मौके पर जाकर निरीक्षण कर निस्तारण कराएं। लेखपाल एवं कानूनगो मौके पर जाकर शिकायत के निस्तारण से पूर्व निरीक्षण कर उसके बाद की आख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.