मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार प्रगति यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत घोषित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की। इसमें पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सहित विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों द्वारा संचालित आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने कार्यकारी एजेंसियों को दो टूक कहा कि गुणवत्ता, समय-सीमा और पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इसमें उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी फिरोज अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) तुषार कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी शालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.