बिहारशरीफ, अप्रैल 18 -- हरनौत, निज संवाददाता। गुड फ्राइडे पर हरनौत बाजार स्थित संत जोसेफ चर्च में शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा हुई। इस दौरान चर्च में एकत्रित हुए ईसाई समाज के लोगों ने प्रभु यीशु के सात वचनों को सुना और उनके बलिदान को याद करते हुए अपराधियों और पापियों के लिए क्षमा याचना की। पादरी जोश चिराकल ने बताया कि गुड फ्राइडे वही दिन है, जब प्रभु यीशु ने मानवता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। यह शुक्रवार ही था जब उन्हें सूली पर चढ़ाया गया और तीसरे दिन पुनर्जीवित होकर उन्होंने मानवता के लिए आशा का संदेश दिया। प्रार्थना सभा के दौरान मौजूद लोगों ने प्रभु यीशु के दिखाए मार्ग पर चलने, प्रेम, क्षमा और सेवा का भाव अपनाने का संकल्प लिया। मौके पर फादर आशीत लाकड़ा, फादर जोस कलूपुरा, दीपा, जोशफिन, राजेंद्र, रंजीत आदि मौजूद थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.