नई दिल्ली, जनवरी 7 -- सॉफ्टवेयर कंपनी OnePlus अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट OxygenOS 16 के रोलआउट को लास्ट फेज में ले आई है। कंपनी ने अब अपने आखिरी बैच के एलिजिबल डिवाइसेज के लिए भी यह बड़ा अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। नई जानकारी के मुताबिक, OnePlus Nord CE 4, OnePlus Nord CE 4 Lite 5G और OnePlus Pad को अब Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 का स्टेबल अपडेट मिल रहा है।इन डिवाइसेज को मिला अपडेट OnePlus Nord CE 4 को यह अपडेट फर्मवेयर वर्जन CPH2613_16.0.2.400(EX01) के साथ मिल रहा है। वहीं, OnePlus Nord CE 4 Lite 5G यूज़र्स के लिए अपडेट का वर्जन CPH2619_16.0.1.301(EX01) है। टैबलेट सेगमेंट में OnePlus Pad को OPD2203_16.0.2.400(EX01) फर्मवेयर के जरिए OxygenOS 16 दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- OnePlus यूजर्स के लिए बड़ी खबर: इन फोन्स को मिलेंगे ती...