गाजियाबाद, फरवरी 25 -- गाजियाबाद के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। नया गाजियाबाद हॉल्ट को पूर्ण स्टेशन के रूप में तब्दील किया जाएगा। परियोजना के लिए करीब 25 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है । नया गाजियाबाद स्टेशन के अपग्रेड होने से 50 हजार से ज्यादा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही ट्रेनों का परिचालन भी अधिक सुगम और व्यवस्थित हो सकेगा। नया गाजियाबाद अब तक हॉल्ट के रूप में संचालित हो रहा है, जहां सीमित सुविधाएं उपलब्ध हैं। ट्रेनों का क्रॉसिंग प्रबंधन अन्य स्टेशनों पर निर्भर रहता है, जिससे कभी-कभी परिचालन में देरी भी हो जाती है। अब नया गाजियाबाद हॉल्ट के पूर्ण स्टेशन बनने के बाद यहां लूप लाइन का निर्माण हो सकेगा। रेल मंत्रालय से अपग्रेड करने के लिए करीब 25 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यहां लूप लाइन बनने से ट्रेन को मुख्य ला...