संवाददाता, दिसम्बर 30 -- यूपी के अम्बेडकरनगर जिले को नए साल में एक और फोरलेन सड़क की सौगात मिलने वाली है। नॉर्थ साउथ कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत एनएच 135 ए और एनएच 233 को आपस में जोड़ने के लिए टांडा बरियावन सुल्तानगढ़ पट्टी बाजार से सुरहुरपुर तक 29.700 किलोमीटर सड़क फोरलेन बनाई जाएगी। इस पर कुल 701.77 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। पीडब्ल्यूडी में इसके लिए प्रारंभिक आगणन शासन को भेज दिया है। इस परियोजना के तहत बरियावन बाजार चौराहे पर एक फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण भी किया जाएगा। प्रदेश सरकार की तरफ से यूपी में पांच नॉर्थ साउथ कॉरिडोर को बनाने का निर्णय लिया गया है उसमें एक अम्बेडकरनगर में भी बनने को उम्मीद है। इस योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 वाराणसी से बस्ती और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135 ए अम्बेडकरनगर से जौनपुर दोनों राष्ट्रीय राजमार...