ग्रेटर नोएडा, फरवरी 14 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंगाजल की आपूर्ति इस माह के अंत तक शुरू कर दी जाएगी। जल विभाग ने मुख्य पाइपलाइन के सर्वेक्षण का काम तेज कर दिया है। तीन जगह पर मिली लीकेज की समस्या को दूर करने का काम चल रहा है। इसके बाद आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। भूजल को बचाने के साथ ग्रेटर नोएडा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए गंगाजल परियोजना पर काम तेज कर दिया गया है।भूजल के साथ होगी सप्लाई अधिकारी के मुताबिक शुरुआत में भूजल के साथ 40 से 50 फीसदी गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी। चरणबद्ध तरीके से मात्रा बढ़ाई जाएगी। फिलहाल ग्रेटर नोएडा ईस्ट क्षेत्र के सेक्टर अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, सिग्मा, स्वर्णनगरी समेत ज्यादातार सेक्टरों में गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। अभी भूजल के साथ मिलाकर गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। बचे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.