नई दिल्ली, जनवरी 20 -- सर्दियों में लोग गुड़ की चाय पीना पसंद करते हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है, ये शरीर में गर्माहट बनाए रखता है और सफेद चीनी नुकसानदायक होती है, ऐसे में गुड़ की चाय फायदेमंद मानी जाती है। सिर्फ यही नहीं गुड़ की चाय सर्दी में पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और खांसी-जुकाम से आप बच सकते हैं। गुड़ की चाय काफी स्वादिष्ट लगती है और इसे आप कभी भी पी सकते हैं। लेकिन बनाते समय अक्सर गुड़ की चाय फट जाती है और ऐसे में पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। ज्यादातर लोग चाय बनाने के दौरान एक गलती कर देते हैं, जिससे पूरी चाय फट जाती है और फिर इसे फेंकना पड़ता है। चलिए बताते हैं गुड़ की चाय बनाने का परफेक्ट तरीका और क्या गलती है, जो आप दोहरा रहे हैं।क्यों फटती है चाय गुड़ गर्म होने के साथ भारी होता है। अगर आप इसे पानी में पहले डाल देतें और ...