रांची, अगस्त 11 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के गुड़ीडीह गांव में सोमवार को आत्मा और इफको द्वारा कृषक प्रशिक्षण हुआ। इसका उद्घाटन गुड़ीडीह मुखिया विजय उरांव ने किया। कृषि प्रशिक्षण में पंचायत के विभिन्न टोला के 39 किसान शामिल हुए। किसानों को प्रमुख दलहन फसलों की उन्नत खेती तकनीक और उनके लाभों की जानकारी दी गई। इफको रांची के कुलदीप कुमार ने चना, मसूर, मूंग और उड़द आदि दलहन फसलों की बुआई से पहले इफको नैनो डीएपी से बीज उपचार की विधि और फायदे बताए। साथ ही धान की खड़ी फसल में नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी और सागरिका के छिड़काव की प्रक्रिया और लाभ समझाए। बताया कि नैनो यूरिया प्लस का दो बार छिड़काव करने से धान की बालियां अधिक आती हैं, दाने भरे और पुष्ट होते हैं तथा उत्पादन में वृद्धि होती है। इफको के एमडीई अमन भगत ने ड्रीप सिंचाई की फसलों में उपयोग...