घाटशिला, नवम्बर 15 -- गुड़ाबांदा: गुड़ाबांधा प्रखंड अंतर्गत सिंहपुरा स्थित बिरसा मुंडा चौक पर शनिवार को जेएलकेएम के नेतृत्व में चौक पर लगी भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं लोगों के बिच में लड्डू बितरण किया गया। मौके पर भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने एवं जल , जंगल और जमीन को बचाने के लिए संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो, पंचायत समिति सदस्य पुष्पा महतो, मुखिया कन्हाई लाल माहली,दिवस महतो, हरीश महतो,संजय महतो,फनी मुंडा, बुद्धेश्वर मुण्डा,जुगल मुंडा, रमेश चंद्र महतो, सुभाष हांसदा, पशुपती माहली,रतन महतो,संदीप महतो,बंकीम महतो आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...