नई दिल्ली, जनवरी 11 -- बालकनी के गमलों में खिले फूल सुंदर लगते हैं। अगर आप मौसमी फूलों के अलावा सदाबहार किस्म के फूल वाले पौधे लगाना चाहते हैं तो गुड़हल बेस्ट है। अक्सर लोगों की प्रॉब्लम होती है कि गुड़हल के पौधे में सफेद रंग के चिपचिपे कीड़े लग जाते है। जिसकी वजह से कई बार फूल भी नहीं खिलते। पौधों पर सफेद रंग के कीड़े ना लगे और फूल खिलते रहे इसके लिए अल्फा वाटिका ने बहुत ही सिंपल सा नुस्खा इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसकी मदद से ना केवल गुड़हल के पौधे पर कीड़े नहीं लगेंगे बल्कि फूल भी अच्छे से आएंगे।गुड़हल के पौधे के साथ कपूर रखें गुड़हल के पौधे पर ज्यादातर पेस्ट का अटैक होता है। जिससे पौधे खराब होने लगते हैं और फूल नहीं खिलते। ऐसे में कपूर की शार्प स्मेल पौधों को कीड़ों से बचाने में मदद करती है। कपूर को पौधों के पास रखने के लिए अल्फा ...