गुमला, फरवरी 7 -- कामडारा, प्रतिनिधि। रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली-गुड़गांव गई मुरुमकेला चमार टोली निवासी संध्या देवी की गुड़गांव में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की मां मान्ती बरलाने कामडारा थाना में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में मृतका की मां ने बताया कि संध्या देवी का ससुराल कामडारा थाना क्षेत्र के रेड़वा पंचायत अंतर्गत गांव मुरुमकेला में है। कुछ माह पूर्व मरियम मुंडाईन,सीमा टिपू व बिनोद बिहारी नामक व्यक्ति द्वारा उसे काम दिलाने के बहाने दिल्ली-गुड़गांव स्थित 37डी में अंकुर गर्ग के मकान पर रखा गया था। आरोप है कि दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में अंकुर गर्ग द्वारा संध्या देवी के साथ मारपीट की गई और उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। दो फरवरी को दिल्ली पुलिस ने अंकुर गर्ग के मकान से संध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.