बरेली, जनवरी 2 -- बरेली। पुलिस ने नये साल की शुरुआत गुडवर्क से की। सभी थानों में वर्ष 2026 का पहला मुकदमा चोरी, तमंचा और अवैध शराब के आरोपियों की गिरफ्तारी जैसे मामलों से संबंधित दर्ज किया गया। किला पुलिस ने ट्रांसफार्मर का तेल चोरी करने वाले शीशगढ़ के कुरैशीनगर निवासी तौफीक उर्फ टफी और शाही में आनंदपुर गौटिया निवासी धर्मवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उनके कब्जे से 120 लीटर तेल और चोरी में प्रयुक्त कार बरामद की गई। तौफीक के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस ने बाग ब्रिगटान निवासी अभिषेक उर्फ गुड्डा को तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। सुभाषनगर पुलिस ने मढ़ीनाथ निवासी देवांश उर्फ जानू ठाकुर को तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसका तमंचे के साथ फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। बहेड़ी में इस्लामनगर निवासी इब्राहि...