बांका, मई 28 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। बांका जिला अंतर्गत शंभूगंज प्रखंड के पौकरी पंचायत स्थित बदुआ नदी किनारे वर्षों पुराना गुडबाल बांध आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। अंग्रेजों के जमाने में निर्मित यह ऐतिहासिक बांध क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था की रीढ़ रहा है, लेकिन आज यह खुद सहायता का मोहताज है। बांध की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि क्षेत्र के किसान बरसात से पहले ही चिंतित हो उठे हैं। वे जानते हैं कि यदि इस बार भी सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था समय रहते नहीं हो पाई, तो उनके खेत सूखे रह जाएंगे और मेहनत पर पानी फिर जाएगा। गुडबाल बांध कभी बदुआ नदी से होकर बहने वाली जलधाराओं के सहारे शंभूगंज क्षेत्र के हजारों एकड़ खेतों को जीवन देता था। इसकी मदद से न केवल बांका, बल्कि भागलपुर और मुंगेर जिलों के किसानों को भी लाभ होता था। गुलनी कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.