सीवान, मई 11 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड में सांझी शहादत सांझी विरासत की परंपरा अमर रहे नारे के साथ माले कार्यकताओं ने मार्च निकाला। यह मार्च गुठनी चौराहा स्थित भाकपा माले पार्टी कार्यालय से मार्च निकाल कर तेनुआ बजार, गुठनी बजार होते हुए गुठनी चौराहे पर आकर सभा में तब्दील हो गया। मार्च को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव रामाजी यादव ने कहा कि देश की आजादी में प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का आगाज करने वाले भारत मां के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन। यह दिन भारत के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। जब वीर जवानों और जनसाधारण ने मिलकर अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध आज ही के दिन बिगुल फूंका था। देश के आजादी में सभी जाती सभी धर्मों के लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है। सभी तरह के लोगों ने सांझी शहादत देकर देश को आजाद कराने में अपना अहम भूमिका निभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.