सीवान, जनवरी 9 -- गुठनी,एक संवाददाता। नगर पंचायत और 10 पंचायतों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से आम लोगों में हड़कंप मची हुई है। जबकि लगातार आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पीएचसी में अभी तक आंकड़ों पर नजर डाले तो 12 महीने में 1756 मामले सामने आए हैं। जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों और नगर पंचायत में आवारा कुत्तों का आतंक कितना बढ़ा हुआ है। हेल्थ मैनेजर शाहिद अली ने बताया कि कुत्तों ने लगभग 1756 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। आवारा कुत्तों के शिकार सभी पीड़ितों को पीएचसी में एंटी रैबीज वैक्सीन का डोज लगाया गया है। हालांकि यह आंकड़ा सिर्फ सरकारी अस्पताल में आने वाले लोगों का है। कई लोगों ने सरकारी व्यवस्था की लेट लतीफी और कुव्यवस्था के बाद प्राइवेट अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन का डोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.