सीवान, सितम्बर 22 -- गुठनी, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के डरैला गांव का 35 वर्षीय युवक अकबर अंसारी की पुणे में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक मोइनुद्दीन अंसारी का पुत्र था। घटना के बाद रविवार को जब उसका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया, तो परिजनों के चित्कार से पूरा गांव गमगीन हो उठा। आसपास के ग्रामीणों और समाजसेवियों की भीड़ मृतक के घर उमड़ पड़ी। काम से लौटते वक्त हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, अकबर पुणे स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। शुक्रवार देर रात वह ड्यूटी पूरी कर कमरे लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में उसके हाथ-पांव के साथ सिर, सीना और पेट बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में भर्ती कर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.