बांदा, अप्रैल 6 -- बांदा। संवाददाता छावनी के नजरबाग स्थित एक गुटखा गोदाम में सेंट्रल जीएसटी का छापा पड़ा। नौ सदस्यीय टीम ने छह घंटे जांच-पड़ताल की। व्यापारी के खरीद-बिक्री के सारे अभिलेख न दिखा पाने पर करीब 120 बोरा गुटखा सीज किया। अभिलेखों को प्रस्तुत करने के लिए एक दिन का समय दिया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शहर कोतवाली क्षेत्र में बांबेश्वर मंदिर के पास रहनेवाले मयंक अग्रवाल का छावनी के नजरबाग में गुटखा गोदाम है। यहां दोपहर करीब सवा 12 बजे प्रयागराज से दो गाड़ियों में सेंट्रल जीएसटी की नौ सदस्यीय टीम आई। जहां शाम सवा छह बजे गुटखा व्यापार से जुड़े अभिलेख खंगाले। टीम के एक अफसर के मुताबिक, गुटखा व्यापारी के कारोबार को काफी समय से मॉनिटर किया जा रहा था। बड़ी कर चोरी की ठोस जानकारी मिली थी। तमाम सूचनाएं और जानकारी के पुख्ता होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.