आजमगढ़, मार्च 21 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवादाता। क्षेत्र के भीरा अल्लीपुर गांव निवासी युवक की गुजरात से ट्रेन से घर लौटते समय 10 दिन पूर्व हत्या कर दी गई थी। उसका शव रेलवे लाइन के किनारे मिला था। पुलिस ने लावारिस मानते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गुरुवार को प्रयागराज पुलिस से घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बरदह थाना क्षेत्र के भीरा अल्लीपुर गांव निवासी 24 वर्षीय सदावृज यादव सात माह पूर्व गुजरात गया था। नौ मार्च को घर आने के लिए ट्रेन में सवार हुआ। वह घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। पिता मटरू यादव ने बताया कि प्रयागराज के नैनी पुलिस चौकी प्रभारी का फोन आया। इसके बाद प्रयागराज जाने पर घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने बताया कि अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को छिवकी रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.