एटा, जुलाई 18 -- शस्त्र लाइसेंस बनाने के मामले में नाम प्रकाश में आने पर दो लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेज दी गई है। एटा से 13 लोगों के फर्जी शस्त्र बनाकर गुजरात भेज दिए गए हैं। अधिकांश के नाम पता गुजरात के ही है। वहीं एक आरोपी को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश एटा में की जा रही है। एटा के नाम से शस्त्र लाइसेंस बनाकर गुजरात भेजने के आरोपी देवकांत पांडेय और श्याम सिंह के शस्त्रों को निरस्त करने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई। सूत्रों की मानें देवकांत पांडेय इस पूरे मामले में प्रमुख भूमिका रही है। गुजरात पुलिस के अलावा स्थानीय पुलिस भी देवकांत पांडेय को तलाश कर रही है। अभी यह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके है। दूसरे आरोपी श्याम सिंह को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारों की मानें तो ...