गांधीनगर, मार्च 18 -- गुजरात विधानसभा में आज अजब नजारा देखने को मिला। सदन के अंदर आम आदमी पार्टी के विधायक को उनकी टी-शर्ट के चलते स्पीकर ने बाहर कर दिया। आप विधायक हेमंत खावा भूमि सर्वेक्षण के खिलाफ एक स्टिकर वाली टी-शर्ट पहनकर आए थे। स्पीकर ने जब उनसे इसकी अनुमति नहीं दो, तो उन्होंने इसे हटाने से इनकार कर दिया। नतीजन विधानसभा अध्यक्ष को हेमंत खावा को सदन से बाहर करना पड़ा। आप विधायक हेमंत खावा "खराब भूमि मानचित्रण कार्य रद्द करो" नारे वाली टी-शर्ट पहनकर सदन में आए थे। जब अध्यक्ष शंकर चौधरी ने बताया कि इस तरह के विरोध की अनुमति सदन के अंदर नहीं है,तो विधायक ने कहा कि वे केवल कृषि भूमि रिकॉर्ड को अंतिम रूप देने के लिए चल रही भूमि पुन:सर्वेक्षण प्रक्रिया के कारण किसानों को होने वाली समस्याओं की ओर भाजपा सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.